रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल पंप के सामने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक जयसवाल की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन किया इस अवसर पर एनएसयूआई पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने से पहले पेट्रोल डीजल के रेट को लेकर भाजपा खूब हल्ला करती थी आज भाजपा सत्ता में है एवं पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है परंतु इस पर केंद्र सरकार नियंत्रण नहीं रख पा रही है जिससे आम आदमी त्रस्त है आज हम लोग पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा कांग्रेस नेता मोनू ठाकुर ने कहा की केंद्र सरकार का पेट्रोल डीजल की कीमतों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है इससे आम आदमी त्रस्त है। इस दौरान युंका नेता मोनू ठाकुर,राकेश कश्यप, मंगलेश प्रजापती,रघुनाथ कश्यप, आयुष सोनी,चंदन कुशवाहा, समीर नितांत चौबे,आशीष कुशवाहा दीपक कश्यप उपस्थित रहे।

Categorized in: