रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के बस स्टैंड में नगर पंचायत के बनी दुकान के बाहर संदिग्ध अवस्था में दवाइयों की पेटी रखी गई जिसे लेने जब कोई नहीं आया तो उसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशासन को दी गई सूचना पर मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चंद्रा मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा पंचनामा तैयार कर दवाइयों की पेटी को स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार विवेक चन्द्रा को सूचना मिली कि लावारिस स्थिति में बस स्टैंड में दवाइयां रखी गई है जिसके तत्काल डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार मौके पर पहुंचे एवं पंचनामा तैयार कर सभी दवाइयों को स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम गुलाब डहरिया को सुपुर्द कर दिया गया बीपीएम ने बताया की दवाइयों में दर्द निवारक, मल्टीविटामिन, मलेरिया की दवाई सहित अन्य प्रकार की दवाइयां है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गांव गांव में इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा यह दवाइयां ली गई होंगी। जिसे गलती से छोड़ दिया गया।

Categorized in: