0 जिला व ब्लॉक कांग्रेस ने किया विविध आयोजन

सूरजपुर।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी व श्रद्धेय उमेश्वर शरण सिंह देव की पुण्यतिथि पर जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा के बाद लोगो को मास्क,सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया गया। कांग्रेस द्वारा पांच दिवसीय लोगो को मदद करने का अभियान चलाया जा रहा है आज से अभियान प्रारंभ हुआ है। आज लोगो को मास्क,सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया गया कल दवाई किट का वितरण किया जाएगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,एल्डरमेन मनोज डालमिया,युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व राजा उमेश्वर शरण सिंह देव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओ को जानकारी दी ओर दोनों नेताओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल,महामंत्री विष्णु कसेरा, मो. इदरीश,पार्षद संतोष सोनी,जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह,विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू,पार्षद राधामुनि सिंह,जिला संयुक्त महामंत्री लवीना लाल,मधु साहू,रेहान हासमी,छोटू,आशीष सिंह उपस्थित थे।

0 नपा ने किया स्वच्छता सामग्री वितरित

इधर दूसरी ओर भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि सभा आयोजन कर स्वच्छता सामग्री का वितरण किया गया। नपा अध्यक्ष के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं नगर के स्वच्छता दूत और दीदियों को मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने और अन्य स्वच्छता सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि एआईसीसी मेंबर सुनील अग्रवाल, प्रवेश गोयल, पार्षद संजय डोसी, गैबीनाथ साहू, वीरेंद्र बंसल व अन्य ने भी राजीव गांधी के जीवन कल की अनेक स्मृतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायत राज की परिकल्पना कर सत्ता का विकेंद्रीकरण करना चाहते थे, कंप्यूटर युग की शुरुआत भारत में राजीव गांधी ने ही की थी।श्रद्धांजलि सभा के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के.के अग्रवाल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी  ज्योत्सना टोप्पो की अगुवाई में स्वच्छता दूत एवं स्वच्छता दीदियों को दस्ताने मास्क सैनिटाइजर व अन्य स्वच्छता सामग्री प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पार्षद राम सिंह, गिरधारी पुष्पलता साहू, पवन पुष्पलता साहू, मंजू गोयल, कुसुमलता राजवाड़े, शांतू डोसी, परमेश्वर राजवाड़े, शक्ति ठाकुर के अलावा सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो, अर्चना गुप्ता, मोनिका प्रसाद, सीएस जायसवाल, संजय राजवाड़े, अनिल सोनवानी, सोनसाय राजवाड़े, राजकुमार, निलेश, रामचंद्र, प्रशांत शास्त्री, भूपेंद्र, संतोष सोनवानी, जितेंद्र साहू समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, वही नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद से निपटने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई।

0 शहर कांग्रेस की वितरित किया मास्क व साबुन

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय में कोविड19 का पालन करते हुए वार्डों में मास्क तथा साबुन वितरण किया। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय डोसी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने वार्ड 17,18 में घर-घर जा कर वॉर्ड वासियों को मास्क एवं साबुन का वितरण किया और संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की भी जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े, नपा अध्यक्ष केके अग्रवाल, एआईसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल, रामकृष्ण ओझा, कालीचरण अग्रवाल,युंका महासचिव अनुपम फिलिप, पार्षद गैबिनाथ साहू, अजय सोनवानी, बीरेंद्र बंसल,कुसुमलता राजवाड़े, मधु साहू, शक्ति ठाकुर, जमील सिद्दीकी, पवन साहू,शांतू डोसी, परमेश्वर राजवाड़े, हरी नारायण साहू, इमरान अराकी, गिरधारी साहू, राजपाल कसेरा, धर्मेन्द्र सिंह, प्रेमजित सिंह,बालेन्द्र सिंह, आकुल राजवाड़े, आदि उपस्थित रहे।

0 भैयाथान मे आयोजित कार्यक्रम में ये रहे शामिल

भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों एवं अस्पताल में दाखिल मरीजो को मास्क व साबुन का वितरण किया गया।इस दौरान उपाध्यक्ष नूर आलम , युथ कांग्रेस महासचिव राहुल सिंह , ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष सिंह, यूथ कांग्रेस जिला संयोजक शांतनु सिंह , ब्लॉक यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल , सोशल नेटवर्किंग प्रभारी दिनेश केवट, विशाल सिंह उपस्थित थे।

0 ओड़गी ब्लाक में आयोजन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुशवाहा के नेतृत्व में पदाधिकारियों के द्वारा नगर एवं ग्राम पंचायतों में मार्क्स, साबुन, सैनिटाइजर ग्रामीणों को दिया गया। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनपद अध्यक्ष मनिहारी लाल पैकरा ,जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव, खुशीराम पाण्डेय , उपाध्यक्ष सर्वेश चौबे, महामंत्री दानी प्रसाद पाण्डेय , संयुक्त महामंत्री शशांक प्रताप सिंह, सुदामा यादव, मीडिया प्रभारी राकेश पाण्डेय, एनएसयूआई अध्यक्ष पिंटू सिंह गुर्जर, शिव कुर्रे, रामकुमार यादव, एवं काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फ़ो

Categorized in: