मनेंद्रगढ़ ! भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को आतंकवाद दिवस के रूप में मनाई गई ! भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाधी की शहादत को याद करते हुए युवा कांग्रेस ने उनके छायाचित्र में पुष्प अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद विरोध का शपथ लिया तथा स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया ! इस अवसर पर युवा कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर कोरोना वारियर्स, पुलिस अधिकारी, शासकीय कर्मचारी जो अपनी सेवा कोरोना महामारी के दौरान दे रहे हैं और लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं उन्हें मेडिकल_किट वितरण किया गया ! जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव व्य॑कटेश सिंह, संकेत शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष गुरु दत्ता, जिला संयोजक ऋषि तिवारी, दिनेश तिवारी उपस्थित रहे।

Categorized in: