मनेंद्रगढ़! कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए निरन्तर प्रयासरत सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो मंगलवार व बुधवार की शाम छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र स्थित घुटरीटोला चेकपोस्ट एवं चनवारीडाँड़ स्थित अंतर्राज्यीय जांच बेरियर (काष्ठागार) का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश व सुझाव दिया! मंगलवार को मौके पर दोनों जांच नाका में कर्मचारियों ने वस्तु स्थित हो रही समस्याओं से विधायक गुलाब कमरो को अवगत कराया था !
विधायक गुलाब कमरो ने आनन्द छाबड़ा एडीजीपी इंटेलिजेंस एवं गुप्तवार्ता से अतिरिक्त बल की व्यवस्था हेतु चर्चा की थी जिस पर विधायक श्री कमरो की पहल पर काष्ठागार -4,चांटी -4, घुटरीटोला-2 ,बैकुण्ठपुर-5 व चिरमिरी -5 बेरियर में जवान पदस्थ किये गए हैं! निरीक्षण दौरान एसडीओपी कर्ण कुमार उके, थाना प्रभारी सचिन सिंह, सुनील सिंह, एसडीओ वन विश्वकर्मा,एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री पटेल, नपाउपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल,ब् लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा मौजूद रहे!

Categorized in: