अम्बिकेश गुप्ता
कुसमीभारतीय जनता पार्टी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ जिला बलरामपुर का जिला संयोजक पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अधिवक्ता उमेश झा को न्युक्त किया गया. न्युक्ति के बाद उन्होंने जल्द ही कार्यकारिणी विस्तार कर सूची जारी किए जाने की जानकारी दी थीं. जिला संयोजक नियुक्त किये जाने के तुरंत बाद उमेश झा ने कार्यकारिणी की विस्तार कर सूची जारी कर दी हैं.

जारी सूची में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संयोजक सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार व बलरामपुर जिलाध्यक्ष भाजपा के अनुमोदन के बाद भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में कुसमी के भाजपा कार्यकर्ता पवन सोनी को जिला कार्यकारिणी सदस्य व अधिवक्ता श्रवण दुबे को जिला विधिक सलाहकार न्युक्त किये जाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त हैं. इस न्युक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक सहित नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने कहा हैं कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा हैं. उसे हम सभी पूरी जिम्मेदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

Categorized in: