बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़की महरी में क्षेत्रीय विधायक बृहस्पत सिंह के माता जी स्व रजनी देवी को आज बड़की महरी के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतन भगत के नेतृत्व में स्व रजनी देवी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई वही कांग्रेस कार्यकर्ता संतन भगत ने बताया कि अभी इस कोरोना महा मारी को देखते हुए आज पंचायत के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारे क्षेत्र विधायक बृहस्पति सिंह एवं उनके पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दे आज इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़की महरी सरपंच लघुत्तम प्रसाद रजन दास दधीपाल सिंह उपसरपंच संतोष सिंह एवं पंचायत के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Categorized in: