अब टीकाकरण में पत्रकारों व वकील सहित अन्य को फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह मिलेगी प्राथमिकता

मनेंद्रगढ़ ! प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐतिहासिक व एक बड़ी घोषणा की है जिसमें अब पत्रकारों सहित वकील एवं अन्य को कोरोना फ्र॑टलाइन वर्कर्स की तरह टीकाकरण में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी ! मुख्यमंत्री की इस बड़ी घोषणा का स्वागत करते हुए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है ! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण के लिए पत्रकारों व वकीलों सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए की गई अहम घोषणा का स्वागत कर सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने आभार व्यक्त कर सादर धन्यवाद ज्ञापित किया है!विधायक गुलाब कमरो ने पत्रकारों एवं परिजनों को फ्रंटलाईन वर्कर घोषित किये जाने लिखा था पत्र जिस पर मुख्यमंत्री ने सहानिभूतिपूर्वक विचार कर विभिन्न श्रेणियों के लोगो को फ्रंटलाईन वर्कर मानकर एतिहासिक घोषणा की!अब पत्रकारों सहित वकील एवं अन्य श्रेणियों के लोगों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह टीकाकरण में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी !

Categorized in: