पुनः क्वॉरेंटाइन सेंटर में किया गया दाखिल


कुसमी, । थाना क्षेत्र कुसमी अंतर्गत नवडीहा के एक युवक को विगत दिनों पहले बलात्कार के मामलें में कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर न्यायिक हस्तक्षेप पर क्वारंटाइन सेंटर आरागाही दाखिल कराया गया था. जहां से उपचार के दौरान उक्त युवक सप्ताह भर पहले फरार हो गया था. जिसे कुसमी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की तथा पुनः क्वारंटाइन सेंटर में दाखिल कर दिया हैं।

 कुसमी पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम के निर्देशन में व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रकाश राठौर द्वारा थाना कुसमी में दर्ज अपराध पर धारा 363, 366, 376 भादवी व गुम इंसान के अज्ञात आरोपी एवं अपहत – गुम इंसान की पता-साजी थाना स्तर पर टीम गठित कर की जा रही थी. कि अपहिता को मुखबिर सूचना पर ग्राम नवडीहा से 24 अप्रैल को बरामद कर पूछताछ कर कथन लिया गया ।

जो पीड़िता अपने बयान में आरोपी लवंगसाय पैकरा पिता धीरज पैकरा उम्र 25 वर्ष कुसमी थाना के सेमरा, लाईनपारा निवासी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन गलत काम, बलात्कार करना बताई.  आरोपी का कृत्य अपराध धारा 366, 376 भादवी व 4,6 पास्को एक्ट का पाये जाने से प्रकरण में धारा जोड़ कर उक्त टीम द्वारा आरोपी के ठिकाने पर जाकर घेराबंदी कर अपनी सूझबूझ का परिचय देते फरार युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय राजपुर के समक्ष 27 अप्रैल को पेश किया गया. जो आरोपी के कोविड-19 एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने से न्यायालय राजपुर द्वारा उक्त अभियुक्त को उचित सुरक्षा में कोविड-19 सेंटर में दाखिल करने एवं इलाज उपरांत अभियुक्त के स्वस्थ होने पर पुनः उसे न्यायालय रामानुजगंज के समक्ष आगामी सुनवाई तिथि 10 मई को पेश करने हेतु निर्देशित किया गया.


पुलिस ने यह भी बताया कि उक्त आरोपी को 27 अप्रैल को क्वारंटाइन सेंटर आरागाही में भर्ती कराया गया था जो 30 अप्रैल के रात्रि में क्वारंटाइन सेंटर आरागाही के छत से कूद कर फरार हो गया था. जिसकी पतासाजी की जा रही थी. इसी बीच 6 मई को ग्राम करासी थाना शंकरगढ़ से पुनः गिरफ्तार कर क्वारंटाइन सेंटर आरागाही में भर्ती कराया गया. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुसमी प्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक राम कुमार पैकरा, चंद्ररसाय पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: