एसडीएम ने ग्राम पटकुरा का निरीक्षण कर covid-19के नियमों का पालन कर घरों में रहने की दी समझाइश….. वनांचल सुदूर ग्राम पंचायत पटकुरा मै एक साथ 32 कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही एक साथ 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लखनपुर एसडीएम अनिकेत साहू वह तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमला के टीम द्वारा वनांचल ग्राम पंचायत पटकुरा को सील कर आने जाने वाले लोगों पर पाबंदियां लगाई साथ ही स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों को उपचार के लिए दवा वितरण कर होम आइसोलेट किया गया एवं संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य अमला की टीम द्वारा लगातार जांच किया जा रहा है और आने जाने वाले लोगों पर सख्त पाबंदी लगाई गई एवं सभी को घर में रहने की सलाह दी और एसडीएम अनिकेत साहू ,नायाब तहसीलदार श्रुति ध्रुव, ने कुन्नी, लोसगा हेलथ एंड वेलनेस सेंटर सहित उप स्वास्थ्य केंद्र लिपगी, रेम्हाला ,का निरीक्षण करते हुए कोरोना जांच टीकाकरण संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Categorized in: