*सीएमओ ने कहा – अवैध और दुर्घटना कारक थे होर्डिंग
सूरजपुर। शहर के मुख्य मार्गो में सड़क के बीच डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल एवं  विभिन्न स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध नगर पालिका की नई सीएमओ  ज्योत्सना टोप्पो ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को शहर की सुंदरता पर ग्रहण व दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते 165 पोलो में लगे होर्डिंग को सीएमओ के निर्देश पर नपा अमले के द्वारा हटाया गया है। सीएमओ सुश्री टोप्पो ने  आम नागरिकों से अपील की है कि वह अवैध ढंग से लगाए गए अपने अपने होर्डिंग्स स्वयं उतार लें।ज्ञात हो कि नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने नेशनल हाईवे की स्ट्रीट लाइट के फूलों पर लगे छोटे-छोटे होर्डिंग से बिगड़ रही सुंदरता को ध्यान में रखते हुए 1 दिन पूर्व नगर पालिका की नई सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को उक्त होर्डिंग्स हटवाने के निर्देश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को स्ट्रीट लाइट के 165 पोलो में लगे छोटे-छोटे होल्डिंग्स एवं बैनर को तत्काल हटवा दिया गया। 
0 शहर की सुंदरता सभी का दायित्व
इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री ज्योत्सना टोप्पो ने बताया कि शहर की सुंदरता का ध्यान रखना सभी का दायित्व है स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगे होर्डिंग्स हवा और तेज तूफान के दौरान टूट टूट कर उड़ रहे थे जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी।होर्डिंग्स के उतर जाने से जहां एक और दुर्घटना में कमी आएगी वही शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी।

Categorized in: