सूरजपुर।  शुक्रवार को लाकडाउन का जायजा लेने शहर की गलियो में निकले कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आधा शटर खोलकर चोरी-छिपे सामानों की बिक्री करने वाले तीन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। कोरोना संक्रमण एवं रोकथाम के लिए लगाये गये लाॅकडाउन का जायजा लेने कलेक्टर जिला मुख्यालय के गली-मोहल्ला एवं विभिन्न वार्डो का भ्रमण करने निकले थे। इस दौरान लाकडाउन के नियमो का उल्लंघन कर आधा शटर खोल चोरी-छिपे सामानों की विक्रय करने वाले नारायण पुरी किराना दुकान बड़कापारा, वेदप्रकाश जैन हार्डवेयर पंचमंदिर के सामने, गोलू कसेरा फल दुकान पुराना बाजारपारा की दुकान सील कर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कोरोना के संक्रमण को रोकने किसी भी प्रकार के लापरवाही न बरतने की समझाईस दी है। कलेक्टर द्वारा अनावश्यक घर से बाहर घुमने-फिरने एवं बिना मास्क व आधा-अधूरे मास्क पहनने वाले नागरिकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, डिप्टी कलेक्टर  वहीदुरर्रहमान शाह, तहसीलदार  नंदजी पाण्डे, ओपी सिंह, डुडा के अधिकारी  संजीव तिवारी, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस अमला उपस्थित थे। 


0 बगैर पर्ची ना दें दवाएं
 कलेक्टर ने नागरिको को जागरुक करने संचालित मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर के संचालकों से कहा  कि जो लोग दवा खरीद रहे है उनका नाम, मोबाईल नंबर, पता एवं आईडी प्रुफ आदि का विवरण दवाई दुकान में रखे तथा अनिवार्य रुप से रजिस्टर में दर्ज करने निर्देशित किया। कलेक्टर  ने सभी मेडिकल स्टोर संचालक को समझाईस दी कि लाॅडाउन को सख्ती से लागू किया जाना है, लेकिन देखा जा रहा लोग बिना वैध कारण के घूम रहे है तथा दवाई खरीदने के झूठे बहाने बना रहे है। इन सब को ध्यान में रखते हुए दवाई दुकान संचालकों से दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है निर्देशो की अवहेलना पर उनके दुकान सील एवं दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सर्दी-खासी, बुखार या अन्य के लिए मेडिसीन खरीदी कर रहा हो उसकी पूरी जानकारी रजिस्टर में एन्ट्री करने के लिए कहा, जिससे कोरोना जांच करने एवं नियंत्रण करने मे सहायता प्राप्त होगी। कलेक्टर ने बिना पर्ची के दवाई एवं अन्य सामग्री विक्रय न करने के सख्त निर्देश दिए है। 


0 आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
 जिले में आॅक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे, इसे ध्यान मे रखते गए कलेक्टर ने नयनपुर स्थित विद्या गैस इंडस्ट्री का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आॅक्सीजन प्लांट पहुंच कर वर्तमान में उपलब्ध आॅक्सीजन मात्रा  तथा आॅक्सीजन सेलेन्डर का प्रयोग कहा-कहा होता है की जानकारी ली। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख आॅक्सीजन गैस को अनावश्यक दुरुपयोग व अन्यत्र सप्लाई न करने के निर्देश दिए। उन्होंने जरुरत के आधार एवं आपातकाल की स्थिती में स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।


0 संक्रमण की रोकथाम हेतु किये जा रहे उपाय
कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण व फैलाव के रोकथाम हेतु समुचित कारगर उपाय किये जा रहे है। जिले में कोविड-19 धनात्मक मरीजो के संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कोविड धनात्मक भर्ती मरीजों के लिए आॅक्सीजन की आवश्यकता होती है। उन्होंने इसका सही उपयोग करने कहा। यह उपकरण कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए बहुत उपयोगी होगी। निरीक्षण के इस दौरान एसडीएम  पुष्पेन्द्र शर्मा, सीएमएचओ डाॅ. आर.एस. सिंह, उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Categorized in: