राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर –बलरामपुर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन भी अब सख्त होने लगा है एसडीएम अजय किशोर लकड़ा लगातार बलरामपुर मुख्यालय के चौक चौराहों पर बिना माक्स के घूमने वाले लोगों से अर्थदंड वसूल रहे हैं वही आज साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुले 5 दुकानों को सील किया। एसडीएम अजय किशोर लकड़ा ने राजस्व अमले के साथ आज साप्ताहिक बंदी के बाद भी साईं कृपा गारमेंट अधौरा चौक, रामलाल किराना स्टोर्स हॉस्पिटल चौक, सोनाली फैंसी श्रृंगार स्टोर पानी टंकी के पास, कृष्णा जनरल स्टोर्स भनोरा चौक, अजीत किराना स्टोर चांदो चौक के दुकानों को खुला रखने एवं कोविड-19 के नियम का पालन नहीं करने पर सील किया गया। एसडीएम अजय किशोर लकड़ा अपने टीम के साथ चांदो चौक में बिना माक्स के चलने वाले लापरवाह लोगों को देर शाम तक समझाइश देते हुए नजर आए थे और आज सुबह होते हीं बलरामपुर मुख्यालय के चौक चौराहों पर लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करवाते नजर आ रहे हैं जिससे साफ जाहिर होता है कि बलरामपुर जिला प्रशासन की टीम अब कोविड-19 से सामना करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है और लोगों को बार-बार कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील भी कर रही है।

Categorized in: