अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीते दिन शुक्रवार को हिन्दू युवा छात्र मंच द्वारा दशवी एवं बारवीं का परीक्षा ना लेकर जनरल प्रमोशन की मांग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी को कलेक्टर बलरामपुर के नाम ज्ञापम सौप कर जनरल प्रमोशन की मांग की गई.

ज्ञापन में छात्र नितेश ने बताया हैं कि छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एग्जाम लेने से कोरोना महामारी छात्रों के बीच मे फैल सकता हैं. वैसे भी छत्तीसगढ़ की स्तिथि बहुत ही गंभीर है. वहीं छात्र सौरव यदुवंशी ने बताया हैं कि ऑनलाइन एग्जाम भी इसलिए संभव नही हैं क्योंकि बलरामपुर जिला बहुत ही पिछड़ा जिला हैं. जहाँ बहुत से गांव में नेटवर्क अच्छा नही है. साथ ही बच्चो के पास ऑनलाइन एग्जाम देने की सुविधा नही है. अन्य छात्र अभिषेक ने बताया कि पढ़ाई बस दो महीने ही हुई है और सरकार को बच्चो का भविष्य को देखते हुए जनरल प्रमोशकन इसलिए भी देना चाहिए क्योंकि पहले ऑनलाइन पढ़ाई हुई. तथा ऑनलाइन की वजह से बहोत से बच्चे पढ़ नही सके व पढ़ाई आधी अधूरी ही हुई है.हिन्दू युवा छात्र मंच के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए छात्र हित मे जनरल प्रमोशकन की मांग की हैं.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष निखिल गुप्ता उपस्थित रहे. साथ ही बृजेश यदुवंशी ,मयंक गुप्ता, प्रांजल गुप्ता, आशीष प्रजापति, कुनाल सिंह ,सौरभ यदुवंशी ,अभय गुप्ता,विशाल गुप्ता, अनुराग, हरितेश, जय , पंकज, रिजवान , अमित यादव , बबलू, हिमांशु , अनुराग ,अमन, विक्रम, वरुण, पप्पू शाहनवाज, अंकित, शिवप्रताप सहित आदि भारी संख्या में हिन्दू युवा छात्र मंच के कार्यकर्ता कोविड-19 के मद्देनजर सभी नियमो का पालन करते हुवे उपस्थित थे।

Categorized in: