अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदेश आने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार से कपड़ा मार्केट, ज्वेलरी शॉप, कंप्यूटर, मोबाइल सहित कई अन्य दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। दुकान खोलने के लिए समय व दिन निर्धारित किया गया है। डेढ़ महीने बाद अचानक मिली इस राहत से सडक़ों में अनावश्यक भीड़ दिखाई देने लगी। बाजार व दुकानों में लॉकडाउन व फिजिकल डिस्टेंश के नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ते रहा।
जिला प्रशासन ने डेढ़ महीने से ज्यादा लॉकडाउन के बाद ज्वेलरी, कपड़ा, अटेची, बैग, कंप्यूटर, मोबाइल सहित अन्य व्यवसायियों को रविवार की रात शासन द्वारा जारी किए गए आदेश को आदेश जारी कर कड़ी शर्तों के अधीन दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की है। इसके लिए किस दिन किन-किन दुकानों को खोलना है और समय-सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। इन व्यवसायियों को सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को दुकान खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। जिला प्रशासन की अनुमति का असर सोमवार से ही सडक़ों पर दिखाई देने लगा। हालांकि पुलिस विभाग द्वारा लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही थी, इसके बावजूद लोग अनावश्यक सडक़ पर काफी सं या में नजर आ रहे थे। शादी विवाह का समय होने के कारण दुकान खुलते ही कपड़ा व जेवर दुकानों में लोगों की भीड़ लग गई। लगातार सराफा व बर्तन व्यवसायी अलग-अलग जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे कि उनकी दुकानें भी खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

इन नियम के तहत खुलेंगी दुकानें
रेडिमेड गारमेट्स, वस्त्रालय एवं साड़ी दुकान, मोबाईल, क प्यूटर, आईटी, ज्वैलरी, शहर के अंदर के ऑटोमोबाईल शॉप, गैरेज, स्पेयर, पार्टस, फर्नीचर शाप, बैग एवं अटैची, बर्तन दुकान सप्ताह में तीन दिन ही खुलेगी, जिला प्रशासन द्वारा सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह ११ से ५ बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा मिठाई की दुकान, बेकरी, पार्सल, फल, सब्जी, अण्डा,मछली, मटन एवं अन्य खाद्य सामाग्री, किराना स्टोर्स, रिंग रोड पर स्थित ऑटोमोबाईल व कृषि दुकानें प्रतिदिन सांय ५ बजे तक खुलेगे। इसके अलावा जूते, चप्पलें, प्रिटिंग प्रेस एवं लैक्स प्रिटिंग दुकान, चश्यमें की दुकान, बुक स्टेशनरी एवं मोहर की दुकान, टेलरिंग दुकान, कॉस्मेटिक्स एवं जनरल स्टोर, सीमेंट, सीरिया, हार्डवेयर, पेंट की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सांय ५ बजे तक खुले रहेंगे।

दो दुकानों को किया गया सील
शहर के सदर रोड स्थित दो कपड़ा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी गई वहीं साथ कर्मचारी भी नजर आ रहे थे। इससे सोशल डिस्टेंश के नियमों का और प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ रही थी। प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर दो दुकानों को सील कर दिया गया। प्रशासनिक टीम द्वारा अगामी आदेश तक दोनों दुकानों को सील कर दिया।

Categorized in: