मनेंद्रगढ़ ! भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल मंगलवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है .कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए उपरोक्त समारोह 7 दिनों तक संचालित होंगे.उक्त आशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मनेंद्रगढ़ मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे मनेंद्रगढ़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 22 बूथों में भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण होगा.उपरोक्त सभी आयोजन में बूथ अध्यक्ष व बूथ प्रभारी के साथ ही साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान भी किया जाएगा. 6 अप्रैल मंगलवार को ही 6:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में दीप प्रज्वलन का भी आयोजन किया जाएगा.
आयोजन के मद्देनजर भाजपा नगर मंडल की
वर्चुअल बैठक आहूत की गई .जिसमें सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई .बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण किसी भी बूथ में न्यूनतम पार्टी कार्यकर्ताओं को ही उपस्थित रहना है .साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजन में शामिल होने वाले सभी व्यक्ति मास्क लगाकर आएंगे .
इस संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता ,रामचरित दिवेदी, विवेक अग्रवाल, किशन देव शाह, दिलीप नायर, पांडे, प्रमोद बंसल, माहेश्वरी सिंह, अलका गांधी जुड़े रहे.

Categorized in: