रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- एक ओर जहां धान खरीदी हुए करीब 2 माह पूर्ण होने जा रहे हैं वही जो धान खरीदी होने के 72 घंटे के बाद उठ जाना चाहिए था वह आज भी समितियों में पड़ा है स्थिति ऐसी हो गई है कि रामानुजगंज कृषि उपज मंडी प्रांगण में संग्रहण केंद्र खोला गया है परंतु यहां भी जिला विपणन अधिकारी एवं ठेकेदार की बड़ी लापरवाही से 3 दिनों से समितियों से धान लेकर आ कर गाड़ियां खड़ी है परंतु वह खाली नहीं हो सकी है वही धूप में लगातार धान सूख रहा है जिसका जिम्मेदार कौन होगा ?

गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले में संग्रहण केंद्र ढकवा, राजपुर एवं कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण रामानुजगंज को बनाया गया है वही रामानुजगंज संग्रहण केंद्र में 84000 क्विंटल धान का संग्रहण किया जाना है यहां तो संग्रहण केंद्र बना दिया गया परंतु इसकी सुध लेने की जहमत जिला विपणन अधिकारी नहीं उठा पा रहे हैं जिस कारण 3 दिनों से त्रिकुंडा सहकारी समिति से आया 5 ट्रक धान, कामेश्वरनगर समिति से आया 1 ट्रक धान एवं बलंगी सहकारी समिति से आया 1 ट्रक धान आकर खड़ा है जिसे अभी तक खाली नहीं किया जा सका है ऐसे में जिला विपणन अधिकारी एवं ठेकेदार की घोर लापरवाही समझी जा सकती है जहां धान खरीदी करने के लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र लग जाता है वही धान उठाव में किस कदर लापरवाही बरती जाती है इसे इससे समझा जा सकता है।

समितियां है चिंतित, दिया था धान उठाव के लिए कलेक्टर एवं डीएमओ को ज्ञापन- जिस प्रकार से धान खरीदी के लिए पूरा प्रशासनिक अमला लग जाता है वहीं धान खरीदी के बाद उठाव में जिला विपणन अधिकारी के लापरवाह रवैया से जो उठाव 72 घंटे में होना चाहिए वह करीब 2 माह पूर्ण होने जा रहा है अभी तक समितियों में खुले आसमान के नीचे धान पड़ा हुआ है ऐसे में चिंतित समितियों के द्वारा कलेक्टर एवं डीएमओ को ज्ञापन सौंप जल्द उठाव किए जाने की मांग की थी।

सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटना की है संभावना- कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में धान ट्रकों से आई है जो जिला जेल रोड में लगी हुई है सड़क पर दोनों और ट्रकों के खड़े होने से दुर्घटना की भी संभावना बनी हुई है वहीं जिला विपणन अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।

इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी के मोबाइल पर कॉल कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया गया।

Categorized in: