रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- क्षेत्र में एक बार फिर से पशु तस्कर सक्रिय हो गए हैं आज सुबह 7 बजे के करीब विजय नगर चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत विजय नगर के कटानपारा में 21 गोवंश को झारखंड की ओर ले जाते हुए देखने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पशु तस्कर गोवंश को छोड़कर फरार हो गए वही गोवंश को गौशाला में भेजने की तैयारी की जा रही है वहीं इसकी शिकायत विजय नगर चौकी में भी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे के करीब ग्राम विजयनगर के कटान पारा में ग्रामीण जब महुआ उठाने के लिए जंगल की ओर जा रहा था तो उसने देखा कि 3 लोगों के द्वारा 21 गौ वंश को झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था जिस पर उसने तत्काल इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी जब अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तीनों मौके से फरार हो गए वहीं गांवों को कटानपारा में ही गाय शेड में रखा गया है। गोवंश की तस्करी को लेकर गौ भक्त संतोष यादव, बालमुकुंद यादव, कृपा गुप्ता, विनोद यादव विजय नगर चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। कुछ दिनों से लगातार गोवंश की तस्करी की लगातार सूचनाएं मिल रही है जिसे ग्रामीणों की सक्रियता से पकड़ा जा रहा है।

Categorized in: