राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- झाड़ी में मिला आरक्षक का शव जिला मुख्यालय में मचा हड़कंप बलरामपुर मुख्याल के झाड़ियों में आरक्षक का शव मिलने से शहर में मचा हड़कंप। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक का नाम केशव प्रसाद खलखो बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही बलरामपुर पुलिस के बलरामपुर प्रभारी शांतिलाल कुजूर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार का पोस्टमार्टम के लिए उसे मर्च्युरी भेजने की तैयारी की जा रही है। बलरामपुर थाना शांतिलाल कुजूर ने बताया कि आरक्षक परिवार सहित पुलिस लाइन में रहता था।वही उन्होंने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि कई दिन पुराना शव है। मामले की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम के पश्चात ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Categorized in: