रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– विधायक बृहस्पत सिंह की मांग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अपने प्रस्तुत बजट में रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विधायक की पहल पर बलरामपुर में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावास व बलरामपुर में नवीन कन्या महाविद्यालय निर्माण को भी बजट में सम्मिलित किया गया।

गौरतलब है कि रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत रामचंद्रपुर विकासखंड के 92 ग्राम पंचायत के लाखों लोग निर्भर थे वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड के भी काफी संख्या में मरीज यहां इलाज कराने आते हैं वही रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र 30 बिस्तर था जिसे 100 बिस्तर कराए जाने की मांग लंबे समय से की जाती रही है वही जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर प्रवास पर आए थे तो विधायक बृहस्पत सिंह ने 100 बिस्तर किए जाने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने 100 बिस्तर किए जाने की घोषणा भी की थी जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रस्तुत बजट में रामानुजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन करते हुए 100 बिस्तर किए जाने की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप एवं क्षेत्रवासियों की समस्या एवं मांग को देखते हुए 100 बिस्तर तक किए जाने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री के द्वारा आज अपने प्रस्तुत बजट में घोषणा कर दी गई है अब इसको अमलीजामा पहनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया श्री सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार माना।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने भी रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर किए जाने का स्वागत किया श्री अग्रवाल ने कहा कि हम लोगों के द्वारा लंबे समय से रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर तक किए जाने की मांग की जाती रही है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर किए जाने के लिए मुख्यमंत्री एवं विधायक का आभार माना श्री सिंह ने कहा कि अब स्वास्थ सुविधा और बेहतर हो सकेगी जो क्षेत्र के लिए बड़ा वरदान साबित होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद दुबे ने कहा कि रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लंबे समय से 100 बिस्तर किए जाने की मांग क्षेत्रवासियों के द्वारा की जाती रही है जो आज विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री के द्वारा पूरा किया गया श्री दुबे ने भी विधायक एवं मुख्यमंत्री का आभार माना।

जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अंजुम अंसारी ने कहा कि बलरामपुर में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावास व बलरामपुर में नवीन कन्या महाविद्यालय का निर्माण जिले के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी श्री अंसारी ने बजट में सम्मिलित किए जाने को लेकर विधायक एवं मुख्यमंत्री का आभार माना।

Categorized in: