मनेंद्रगढ़ ! जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सीईओ ए के निगम 28 फरवरी 2021 को शासकीय सेवा से निवृत्त हो गये! जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लेकिन निगम के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को जनपद सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें मनेंद्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में पूरे जनपद परिवार मनेन्द्रगढ़ द्वारा बहुत ही भावपूर्ण माहौल में स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर ने कहा कि जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में सीईओ एके निगम का बहुत ही अच्छा कार्यकाल रहा है जिसे सदैव याद रखा जाएगा ! इस दौरान एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, लेखापाल सतेंद्र सिन्हा, पीओ रमणीक गुप्ता, जनपद सदस्य मकसूद आलम, कविता दीवान सहित समस्त जनपद सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, बिहान महिला समूह की महिलाएं एवं जनपद पंचायत कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categorized in: