रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आज अपना जन्मदिन ग्राम पंचायत तेंदुआ में पंडो जनजाति के लोग के बीच मनाया वहीं उनके बीच केक काटा तो बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए धोती का वितरण एवं महिलाओं को साड़ी का वितरण किया। इस दौरान उनकी पत्नी पुष्पा नेताम एवं बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम भी उपस्थित रही।

इस अवसर पर रामविचार नेताम ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद एवं प्यार से ही आज इस मुकाम पर हूं कि आपकी आवाज को मैं दिल्ली तक उठा सकता हूं। क्षेत्र के विकास के लिए मेरे से जो आप सभी की अपेक्षाएं हैं उसको पूरा करने का मैं हर समय प्रयास करता रहता हूं। मुझे जब जब मौका मिला तब तब मैंने विकास कार्य करने में कोई कमी नहीं छोड़ी आज पूरे क्षेत्र में सिंचाई सुविधा, सड़क ,स्कूल सहित अन्य सुविधाएं दिलाने का मेरा निरंतर प्रयास जारी रहता है। श्री नेताम के जन्मदिन के अवसर पर उनके सनावल स्थित निवास पर भी हजारों की संख्या में आए लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह मुंद्रिका सिंह, प्रमोद गुप्ता मीडिया प्रभारी पिंटू रहमान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Categorized in: