मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर के आस्था का प्रतीक श्री श्री सिद्ध बाबा धाम में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ भक्ति में माहौल में हुआ ! भव्य कलश यात्रा श्री राम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए खेड़िया तिराहे पर संपन्न हुई ! कलश यात्रा में भोलेनाथ व पार्वती की झांकी तथा बाहर से आए कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की गई राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे ! शहर में जगह-जगह भव्य कलश यात्रा का स्वागत किया गया पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया था ! श्री सिद्ध बाबा धाम में शुक्रवार से वृंदावन धाम से आए आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी जी एवं उनकी सुपुत्री बालविदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी जी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया जो 5 मार्च 2021 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी ! इस अवसर पर आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा धाम बहुत ही पवित्र स्थल है जहां पर भगवान भोलेनाथ विराजमान है इस स्थल में बहुत बड़े-बड़े कार्य होने हैं यहां की एक एक राज पवित्र है ! आचार्य श्री त्रिपाठी ने कहा कि उनके मन में भगवान भोलेनाथ की प्रेरणा से श्री सिद्ध बाबा धाम में श्रीमद्भागवत गीता का प्रवचन करने की इच्छा जागृत हुई और उनके द्वारा आनन-फानन में श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम बनाया गया ! उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ में ऐसे बहुत बड़े बड़े लोग हैं जो अकेले ही मंदिर निर्माण की क्षमता रखते हैं लेकिन जय जन सहयोग से किया गया कार्य बहुत बड़ा होता है और मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा के अनुसार जो भी भक्त जितना भी दान करेगा वह सार्थक होगा और उसके मन में भी यह इच्छा जागृत होगी कि उस मंदिर में उसने भी कुछ योगदान किया था और उसे आत्म संतुष्टि मिलेगी साथ ही आने वाली पीढ़ी भी यह कहेगी कि यह हमारा मंदिर है ! उन्होंने सभी भक्तजनों से मंदिर निर्माण हेतु अपनी श्रद्धा अनुसार दान करने की बात कही है ! वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी जी एवं उनकी सुपुत्री बालविदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी जी के द्वारा 27 फरवरी 2021 से 5 मार्च 2021 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएगी ! श्री श्री सिद्ध बाबा सेवा समिति के द्वारा शहर के समस्त श्रद्धालुजनों से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने को आग्रह किया गया है!

Categorized in: