मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 12 के जुझारू पार्षद व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी को कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी की घोषित कार्यकारिणी में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है ! नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी एक दबंग छवि के रूप में जाने जाते हैं जो संगठन में अपनी एक अहम पहचान व क्षमता रखते हैं ! श्री तिवारी पिछले 30 सालों से लगातार कांग्रेस की सेवा करते चले आ रहे हैं वे संगठन में एक दबंग व जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं ! श्री तिवारी जिला युवा कांग्रेस कोरिया के ग्रामीण व शहरी जिलाध्यक्ष के साथ साथ मनेंद्रगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सफलता पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की है ! श्री तिवारी वर्तमान में नगर पालिका उपाध्यक्ष है कांग्रेस के प्रति उनके समर्पण और जुझारूपन तथा कर्मठता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी में उन्हें जिला महामंत्री का जैसे महत्वपूर्ण पद प्रदान किया गया है ! श्री तिवारी को कांग्रेस जिला महामंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों व शुभचिंतकों ने उन्हें अपनी बधाई व शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ! नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के बेहद करीबी माने जाते हैं !

Categorized in: