राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर– बलरामपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण के अभियान में प्रथम पंक्ति में खड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन सफाई कर्मचारी अधिकारी टीकाकरण का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है वही आज टीकाकरण के दौरान बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिला चिकित्सालय बलरामपुर में पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया है और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है किसी भी भ्रमित बातों में आने की जरूरत नहीं है सभी को निश्चित होकर यह टीका लगवाना चाहिए यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है वही रामकृष्ण साहू ने उन सभी लोगों से आग्रह किया है कि जिन जिन लोगों का टीकाकरण सूची में नाम है वह सभी अपना टीकाकरण अवश्य कराएं और इस टीकाकरण के अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दिनचर्या का पालन करें इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बसंत सिंह आरएमओ राजीव तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Categorized in: