मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयुक्त सचिव अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने विधि मंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित कर मनेंद्रगढ़ में विधि महाविद्यालय खोले जाने की मांग की है ! प्रदेश संयुक्त सचिव विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस राजेंद्र तिवारी अधिवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मनेंद्रगढ़ में लॉ कॉलेज खोलने हेतु उनके द्वारा रविवार को विधि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा गया है ! श्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया आदिवासी बाहुल क्षेत्र है तथा मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में आदिवासी पिछड़े गरीब कृषक के युवाओं के शिक्षा के लिए यहां पर स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित हो रही हैं जहां पर पर्याप्त भवन की व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हैं जिसमें विधि महाविद्यालय की कक्षाएं भी संचालित की जा सकती हैं! उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि मनेंद्रगढ़ एवं इसके आसपास के युवा स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात विधि व्यवसाय एवं न्यायिक पदों में जाने की इच्छा रखने के बावजूद भी मनेंद्रगढ़ में विधि महाविद्यालय के ना होने एवं आर्थिक कारणों से विधि की शिक्षा प्राप्त कर न्यायिक क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने से वंचित रह जाते हैं जिस कारण उन्हें विधि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं जिससे उनके स्वाभाविक एवं प्राकृतिक विकास की संभावनाओं पर भी विराम लग जाता है! उन्होंने यह भी बताया कि विधि महाविद्यालय के खुलने से जहां एक ओर इस क्षेत्र में आदिवासी पिछड़े वर्ग एवं गरीब कृषक युवाओं को विधि व्यवसाय एवं न्यायिक पदों में जाने की सुअवसर प्राप्त होंगे वहीं क्षेत्र के गरीब आदिवासी युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे! उक्त पत्र के माध्यम से श्री तिवारी ने विधि मंत्री से आग्रह करते हुए उपरोक्त तथ्यों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मनेंद्रगढ़ में विधि महाविद्यालय खोलने की मांग की है जिससे यहां के युवा एवं क्षेत्र के आम नागरिक आभारी रहेंगे!

Categorized in: