अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन कुसमी के पदाधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर अपनी एक सूत्रीय वेतन विसंगति की मांग को लेकर 90 विधानसभा के विधायकों को ज्ञापन देने के तारतम्य में आज रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत कुसमी उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया ।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी हरकेश भारती के नेतृत्व में ब्लॉक के पदाधिकारीयो ने ज्ञापन में बताया है कि प्रदेश के एक लाख नव हजार सहायक शिक्षक जिनकी संविलियन के दौरान 10 से 20 वर्ष की सेवा की अनदेखी की गई. जिसके परिणाम स्वरूप सहायक शिक्षकों के वेतन में बड़े पैमाने में विसंगति पैदा हुई. जिसका निराकरण आज प्रयत्न तक नहीं हो पाया. जबकि कांग्रेस सरकार के जन घोषणा पत्र में राज्य के कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान देने का वादा किया गया था. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मांग पत्र पर आवश्यक पहल करने का निवेदन किया है. तथा सात दिवस के अंदर पहल नहीं होने पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर में सहायक शिक्षक ने विधानसभा का घेराव करने का चेतावनी दिया है। इस दौरान संतोष दुबे, उमेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, योगेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, अविनाश सिंह, विजय सिंह, बितन राम बंसी, महावीर राम, लूरन साय, विजेंद्र राम, जोलजोरस टोप्पो, अनुद कुमार, विपते राम, बाबूलाल, प्रेम तिर्की, दिलराज सोनवानी, शांति भगत, सनियो भगत, रंजीता टोप्पो, सुबला एक्का, कुमारी शीला मिंज सहित अन्य सहायक शिक्षक उपस्थित थे।

Categorized in: