राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर– बलरामपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण के अभियान में प्रथम पंक्ति में खड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन सफाई कर्मचारी अधिकारी टीकाकरण का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा था वही आज टीकाकरण के दौरान बलरामपुर अनुविभागीय अधिकारी अजय किशोर लकड़ा ने जनपद पंचायत बलरामपुर में कोविड-19 का टीका लगवाए है अजय किशोर लकड़ा ने बताया कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है किसी भी भ्रमित बातों में आने की जरूरत नहीं है सभी को निश्चित होकर यह टीका लगवाना चाहिए यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है वही अजय किशोर लकड़ा ने उन सभी लोगों से आग्रह किया है कि जिन जिन लोगों का टीकाकरण सूची में नाम है वह सभी अपना टीकाकरण अवश्य कराएं और इस टीकाकरण के अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाए

Categorized in: