रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- एक ओर जहां बलरामपुर से राजपुर के बीच नेशनल हाईवे 343 की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है वहीं रामानुजगंज से बलरामपुर के बीच सड़क की स्थिति कुछ ठीक है परंतु नेशनल हाईवे के अधिकारियों के अत्यंत लापरवाह एवं अकर्मण्य रवैया के कारण बदतर हो जा रही है क्योंकि रामानुजगंज के समीप, आरागाही के समीप एवं तातापानी के समीप सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें नेशनल हाईवे के अधिकारी भरवा तक नहीं पा रहे हैं वही गड्ढे लगातार बढ़ते जा रहे हैं यदि यही स्थिति रही तो रामानुजगंज से अंबिकापुर जाना अत्यंत मुश्किल और होता जाएगा। सड़क की अत्यंत जर्जर स्थिति के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है जो कभी भी आंदोलन का स्वरूप ले सकता है।

गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 343 के स्थिति जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से छुपी नहीं है परंतु इसके बाद भी सड़क के गड्ढे तक नेशनल हाईवे के अधिकारी नहीं भरवा पा रहे हैं जबकि प्रति वर्ष सड़कों के मरम्मत के नाम पर करोड़ रुपए के वारे न्यारे हो जाते हैं। नेशनल हाईवे 343 की स्थिति रामानुजगंज आर आगाही एवं तातापानी के समीप ऐसी हो गई है कि सड़क में एक से 2 फीट तक के गड्ढे और कहीं कहीं तो इससे भी अधिक गड्ढे हो गए हैं जिसमें से वाहनों का 1 दिन भी चलना मुश्किल होता है परंतु नेशनल हाईवे अधिकारियों की लापरवाही देखिए कि महीनों बाद भी गड्ढा नहीं भरवा रहे हैं।

रामानुजगंज से निकलते ही 1 किलोमीटर रहता है धूल का गुब्बार- रामानुजगंज से निकलते ही नेशनल हाईवे में करीब 1 किलोमीटर तक तो धूल का ऐसा गुबार उठता है कि 12 बजे दिन में भी बाइक चलाने वाले को सामने कुछ नहीं देख पाता है ऐसे में दुर्घटना की संभावना प्रबल रहती है वही आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं परंतु नेशनल हाईवे के अधिकारी बेपरवाह है।

गड्ढों को तत्काल भरवाई जाने की है आवश्यकता- सड़क निर्माण भले ही सपना है परंतु नेशनल हाईवे के अधिकारी कम से कम गड्ढा तो भरवा ही सकते हैं क्योंकि गड्ढे अब जानलेवा साबित हो रहे हैं गड्ढों को भरवाने में अब नेशनल हाईवे के अधिकारी को विलंब नहीं करना चाहिए 1 दिन भी लोगों के लिए भारी पड़ रहा है।

Categorized in: