अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी,। बलरामपुर- रामानुजगंज जिला के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कसमार में कुसमी से अम्बिकापुर जा रही रशिद यात्री बस की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी से अम्बिकापुर जाने वाली राशिद बस अपने निर्धारित समय पर जा रही थीं. इस बीच मुख्य मार्ग पर शाम करीब 4 बजे ग्राम कसमार मोड के समीप सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आलोक खेस पिता विक्टोर खेस बस की चपेट में आ गया. जिससे युवक का दाहिना पैर बुरी तरह क्रेक हो गया. तथा सर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में युवक आलोक को चोटें आई हैं. इस बीच बलरामपुर कलेक्टर श्यामलाल धावड़े दौरा कर उक्त मार्ग से गुजर रहें थें. जिन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक को देखकर तत्काल कुसमी थाना प्रभारी प्रकाश राठौर को इसकी सूचना कराया तथा ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया. जहाँ गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक अंबिकापुर से पड़ोसी राज्य झारखंड के महुआडांड़ जा रहा था. जो महुआडांड़ क्षेत्र का रहने वाला है।

Categorized in: