अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। हिण्डालको माईंस कर्मचारी संघ इंटक के पदाधिकारीयों ने कुसमी मुख्यालय पहुचकर विगत दिनों हिण्डालको कंपनी के बॉक्साइट ठेकेदार जीएन कंट्रक्शन व बिकेबी कंपनी को अपनी विभिन्न मांगो का ज्ञापन विगत दिनों सौंपा था। साथ ही प्रतिलिपि खान महाप्रबंधक हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी, थाना प्रभारी सामरी को दी हैं।

हिंडालको माइन्स कर्मचारी संघ इंटक सामरी के पदाधिकारियों ने मांग किया था कि 6 जनवरी को इंटक यूनियन एवं हिंडालको प्रबंधक व हिंडालको के दोनों बॉक्साइट ठेकेदार के प्रतिनिधि के बीच वार्ता में बिना पीएफ रोल के माइंस में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को 31 जनवरी तक पीएफ रोल में जोड़ देने की सहमति बनी थी. परंतु आज दिनांक तक कोई श्रमिक एवं कर्मचारियों का नाम नहीं जोड़ा गया. संघ ने यह भी मांग किया है कि पात्रता श्रमिकों की ग्रेच्युटी का भुगतान 12 फरवरी तक किया जाये।

उन्होंने अवगत कराया था कि बिना पीएफ रोल के श्रमिक एवं कर्मचारियों का नाम 12 फरवरी तक नहीं जोड़े जाने से संघ के द्वारा 13 फरवरी 2021 से सभी श्रमिक इंटक संगठन के बैनर तले हड़ताल में चले जायेंगे। इसके लिए जिम्मेदार जीएन कंस्ट्रक्शन व बीकेबी कंपनी तथा हिंडालको प्रबंधक को ठहराया था।

बड़ी-बड़ी बात करने वाली हिण्डालको कर रही मजदूरों का शोषण


वहीं जानकरों के अनुसार बॉक्साइट खदान में कई मजदूर ऎसे हैं जो करीब 5 वर्ष से ज्यादा समय से बॉक्साइट कार्य मे लगे हुवे हैं पर उन्हें पीएफ रोल में नही जोड़ा जा रहा हैं. बड़ी-बड़ी बात कहने वाली हिण्डालको कंपनी खुद को क्षेत्र का हितैषी बता कर मजदूरों का शोषण करने में लगी हैं पीएफ रोल में मजदूरों का नाम जोड़ने से हिण्डालको इसलिए बचती हैं क्योंकि पीएम रोल में नाम अंकित होने के बाद मजदूरों को उनका हक पाने का पूर्व अधिकार हो जाता हैं तथा उन्हें पेंशन, ग्रेज्युटी व तनख्वाह बढ़ोतरी से लेकर कई सुविधा कंपनी द्वारा मिल जाता हैं. किंतु मजदूरों का हक मारने व शोषण करने के उद्देश्य से उन्हें पीएफ रोल में नाम अंकित करने से हिण्डालको बचते रहती हैं. जो मजदूरों के कॉफी चिंता का विषय हैं।

वार्ता में सहमति नहीं बनने से हड़ताल जारी

हिंडालको माइन्स कर्मचारी संघ इंटक के पदाधिकारियों ने द्वारा जानकारी देते हुवे बताया कि आज शुक्रवार को हिण्डालको कार्यालय में मांगो के संदर्भ में वार्ता किया गया, जिस वार्ता में किसी प्रकार की सहमति नही बनने के कारण शनिवार से पीएफ रोल में नाम दर्ज कराये जाने के सभी हकदार मजदुर हड़ताल पर रहेंगें।

Categorized in: