अंबिकापुर ! छत्तीसगढ़ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार हरदीप पुरी को एक ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनवासी बाहुल्य सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित दरिमा विमान तल से यात्री विमान सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है ! भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी को ज्ञापित अपने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि छत्तीसगढ़ के सुदूर वनवासी बाहुल्य सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित दरिमा विमानतल को भारत सरकार के द्वारा उड़ान योजना में शामिल किया गया है लेकिन अभी तक दरिमा विमानतल से विमान यात्री सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है ! श्री सोनी ने अपने ज्ञापन के माध्यम से नागरिक उड्डयन मंत्री से मांग की है कि छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के दरिमा विमानतल को एआरसी – 3 सी लाइसेंस प्रदान कर राज्य की राजधानी रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी यात्री विमान सुविधा प्रदान की जाए जिससे इस आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्र से चिकित्सा शिक्षा की सुविधा का विस्तार एवं प्रचुर मात्रा में कोयला सहित अन्य खनिज की उपलब्धता के कारण उद्योग व्यापार के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिल सके!

Categorized in: