महफूज हैदर लखनपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कृषि कानून वापस लेने तथा किसानों के समर्थन में लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा चक्का जाम करते हुए धरना प्रदर्शन में बैठकर आंदोलन किया गया। आंदोलन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए कृषि कानून को वापस लेने तथा किसानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र के मोदी सरकार को जमकर कोसा। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने दलील पेश करते हुए केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानून को गलत करार देते हुए जमकर भाषण बाजी किया। इस दौरान पुलिस महकमा के हिफाजती दस्ता तैनात रही। अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन बाधित रहा सड़कों पर चलने वाली वाहन घंटे 2 घंटे यत्र-तत्र सड़कों में खड़े नजर आए निर्धारित समय सीमा के भीतर तकरीबन 2:00 बजे चक्का जाम में एव धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेसी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, रमेश जायसवाल, दिनेश तायल, शराफत अली ,असफाक खान,मकसूद हुसैन, शैलेंद्र गुप्ता ,पप्पू खान ,गप्पू खान, मुकेश सिंह, अमित बारी, रमजान खान , तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए किसान आंदोलन में शामिल रहे । आंदोलन समाप्त करने पर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल को राष्ट्रपति के नाम केंद्र सरकार के द्वारा बनाये गए कृषि कानून को वापस लेने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नायाब तहसीलदार डॉक्टर ऐजाज हाशमी, श्रुति धुर्वे, लखनपुर प्रभारी शिशिर कांत सिंह सहित प्रशासनिक अमला दल बल के साथ मौजूद रहा।

Categorized in: