रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोसीमा के निर्देश पर पुलिस चौकी डिंडो के प्रभारी आर.एन. पटेल के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत डिंडो में ही अपने घर टॉयलेट में छुपा कर रखे करीब ₹20000 के अंग्रेजी शराब को जप्त किया वही आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

                                  डिंडो चौकी प्रभारीआर.एन पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली की डिंडो  के यादव पारा में रहने वाले गणेश ठाकुर स्वर्गीय सुखाडि उम्र 40 वर्ष के घर के टॉयलेट में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखी गई है जिसके बाद हम लोगों के द्वारा वहां दबिश दी गई तो वहां किंग फिशर बियर 500ml 30 बॉटल, सीजी फाइन व्हिस्की एक पाव का 48 नग, गोवा व्हिस्की एक पाव का 9 नग, मेक डावल नंबर वन 29 पाव 180ml का, सहित करीब ₹20000 कीमत का अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। घर के टॉयलेट में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखने वाले गणेश ठाकुर के विरुद्ध धारा 34(2)अबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में एएसआई रामसाय भगत,आरक्षक उदय यादव ,रोहित टोप्पो, शैलेंद्र सिंह ,संजय भगत, पंकज सिदार सक्रिय रहे।

Categorized in: