मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! समूचे मनेंद्रगढ़ अंचल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर शासकीय अशासकीय कार्यालय तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में शान से तिरंगा लहराया गया !गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके पश्चात नगरपालिका के जल प्रदाय शाखा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ! इस दौरान नगरपालिका के 17 कर्मचारियों को कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ था और 26 जनवरी को संविधान लागू हुआ था हम सभी इस अवसर पर जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किए हैं उनके बलिदानों को याद कर नमन करना चाहिए जिन्होंने आज हमें निर्भीक होकर जीने का आश्रय दिया है और हमारे देश में बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा जो संविधान लागू किया गया है, जिसके चलते आज हम खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं और हम सब अपने देश पर आने वाले हर विपदाओं के साथ हम सभी को हमेशा खड़ा रहना चाहिए ताकि हमें जो आजादी मिली है उसे कोई बाहरी ताकत ना छीन सके इसीलिए हम सभी को एक होकर रहना चाहिए ! इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षदगण नागेंद्र जायसवाल, श्याम सुंदर पोद्दार, आदित्य राज डेविड, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश सिंह सहित अन्य पार्षद व नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे ! वहीं तहसील कार्यालय में अनु विभागीय अधिकारी नयनतारा सिंह तोमर द्वारा ध्वजारोहण किया गया ! जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी एके निगम, लेखापाल सतेन्द्र सिन्हा सहित जनपद के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ! न्यायालय परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया! लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कार्यपालन अभियंता श्री मेश्राम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे ! वन मंडल कार्यालय में वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा, वन परिक्षेत्र कार्यालय मनेंद्रगढ़ में वन परीक्षेत्र अधिकारी हीरालाल सेन, वन परीक्षेत्र कार्यालय बिहारपुर में वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ! मनेंद्रगढ़ शहर पूरे अंचल में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए ! कोरोना काल होने के कारण सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए ! राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर भी कोरोना का काला साया रहा ! गणतंत्र दिवस पर आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को याद कर नमन किया गया ! शहर के शहीद स्मारक जय स्तंभ में पत्रकारों के द्वारा ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को याद किया गया !

हसदेव इन में लायनेस क्लब अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

लायनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा देश के 72 वें गणतंत्र दिवस को अत्यंत ही उत्साह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने हसदेव इन में देश के आन बान शान के प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया एवं राष्ट्रगान के पश्चात उन्होंने समस्त जनों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की ।इस आयोजन मे डिस्ट्रिक्ट सह सचिव अनीता फरमानिया ने अपना विशेष सहयोग दिया । इस अवसर पर भी लायनेस क्लब समर्पण ने अपने सेवा कार्य को सतत जारी रखते हुए जनमानस में सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण कर उन्हें आगाह किया कि विश्वव्यापी भयानक कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है ।इसके साथ ही पर्यावरणीय जनचेतना जागृत करने हेतु राष्ट्र के नाम लायनेस सदस्यों ने एक – एक पौधा रोपित कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायनेस अनिता फरमानिया, प्रतिभा अग्रवाल, मधु जैन, प्रीति जायसवाल, कमलेश अरोड़ा, बेबी मखीजा, मंजू गोयल, रश्मि जायसवाल, कविता सेठी, ज्योति मजूमदार, प्रीति अग्रवाल आदि सदस्यों ने अपना योगदान दिया!

Categorized in: