बोल्ड आउट में पत्रकार इलेवन की टीम रही 1-0 से रही विजेता….

दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भैयाथान हाई स्कूल ग्राउंड में सद्भावना क्रिकेट मैच पत्रकार इलेवन व पुलिस थाना झिलमिली के बीच खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा। मैच में कोई परिणाम नही निकल सकी, मुकाबला टाई हुई। बोल्ड आउट में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार इलेवन की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के उत्कृष्ट थाना सम्मान में चौथा स्थान प्राप्त करने वाला सूरजपुर जिले के झिलमिली पुलिस को पराजित किया।

शील्ड के साथ पत्रकार इलेवन की टीम…

पत्रकार इलेवन ने पुलिस इलेवन को बोल्ड आउट में 1-0 से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पत्रकार इलेवन के कप्तान प्रकाश दुबे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार इलेवन की टीम ने महज 10 ओवर में 107 रन बनाकर पुलिस इलेवन को 108 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते पुलिस इलेवन 107 रन बना सकी और मैच टाई हुआ। बोल्ड आउट में पत्रकार इलेवन 1-0 से हराकर मैच में जीत हासिल कर ली। पत्रकार इलेवन की टीम में कप्तान प्रकाश दुबे, शैलेन्द्र गुप्ता, सुनील साहू, सावन गोयल, राकेश पाठक, संदीप पाल, सिद्धार्थ सिंह, अनूप जायसवाल उदित ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर ,रौनक ने मैच खेला।

जोश में आए पत्रकारों ने अपने कप्तान प्रकाश दुबे जो लंबे वर्ष के बाद क्रिकेट खेल रहे थे, जीत दर्ज करने के बाद पत्रकारों का उत्साह देखते ही बन रहा था, कंधे में उठाकर मैदान में घुमाया, वही झिलमिली पुलिस हारने के पश्चात काफी नाखुश नजर आई यही कारण है जो कि पूरी टीम मंच पर शील्ड ग्रहण करने नहीं पहुंची। पुलिस टीम के कप्तान अभिषेक पांडे अकेले मंच पर पहुंचेझिलमिली पुलिस के द्वारा क्रिकेट मैच में किसी तरह का खेल भावना नहीं दिखी।

इस तरह हुआ मैच टाई.. एक-एक रन के लिए तरसी पुलिस टीम..

अंतिम ओवर पत्रकार इलेवन के कप्तान प्रकाश दुबे ने सुनील साहू को सौंपा। मैच जीतने के लिए पुलिस टीम को मात्र 4 रनों की आवश्यकता थी पहले बाल में सुनील साहू ने 60 रनों पर खेल रहे हेमंत को पवेलियन भेजा, इसके पश्चात टीम का कमाल संभालने टीम के कप्तान अभिषेक पांडे ग्राउंड पर उतरे एवं पत्रकारों शानदार खेल का नजारा दिखाते हुए एक-एक रन के लिए तरसा दी और मैच को टाई कर हुई। बोल्ड आउट में पांचवीं बॉल पर जैसे ही शैलेंद्र गुप्ता ने गिल्ली उखाड़ी मैच अपने नाम कर लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। क्रिकेट मैच को सहयोग करने वालो को भी सम्मानित किया गया।

Categorized in: