दतिमा मोड़/सुरजपुर (अनूप जायसवाल)- संसदीय सचिव व भटगांव विधानसभा के विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन भेेजा है।

उक्त ज्ञापन में उल्लेख कर यह अवगत कराया की आरक्षक का पद पुलिस विभाग में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अपराधों की रोकथाम अपराधियों की निगरानी तथा जहां कही कानून उल्लंघन की संभावना होती है वहां पर पुलिस अपने कर्तव्य का पूरी तरह से पालन करते हुए कार्य करती हैं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना समाज में शांति और स्थापित करना यातायात नियंत्रित करना और शांति स्थापना के साथ समुदाय का संरक्षण इसके अलावा भी जनता की सहायता करना पुलिस का कार्य है जो करती है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर अपनी वेतन वृद्धि के लिए मांग की जाती रही है किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है विभाग के कर्मचारी कम वेतन पर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं पुलिस कर्मचारियों के द्वारा उनके वेतन ग्रेड पर 1900 से 2800 करने हेतु मांग कर रहे हैं उन्हें कहा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सेवारत पुलिस कर्मचारियों की प्रति सहानुभूति करते हुए उनके वेतन ग्रेड-पे 1900 से 2800 करने हेतु मांग कर रहे है उन्होने कहा कि छत्तीसगढ राज्य में सेवारत पुलिस कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनके वेतन ग्रेड पे 1900 से उनकी मांग के अनुसार 2800 प्रतिमाह करने हेतु अनुशंसा सहित पत्र प्रेषित किया हैं।

Categorized in: