रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जगतगुरु रामभद्राचार्य श्री गणेश महायज्ञ सम्मिलित होने आज सुबह रामानुजगंज पहुंचे। उनके नगर आगमन पर अनूप तिवारी, नरेश यादव, ललन यादव प्रेमनाथ केसरी बैजनाथ केसरी सहित नगर वासियों के द्वारा स्वागत किया गया। वही नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं में जगतगुरु रामभद्राचार्य आगमन पर उत्साह व्याप्त है।

                            गौरतलब है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य देश के प्रख्यात विद्वान शिक्षाविद बहुभाषाविद, रचनाकार रचनाकार, दार्शनिक और हिंदू धर्म गुरु है वह रामानंद संप्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानंदाचार्य में से एक है और इस पद पर 1988 से प्रतिष्ठित है वह चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष है वह चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति है यह विश्वविद्यालय केवल  विकलांग विद्यार्थियों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और डिग्री प्रदान करता है जगतगुरु रामभद्राचार्य 2 मास की आयु में नेत्र की ज्योति से रहित हो गए थे और तभी से प्रज्ञाचक्षु हैं।

22 भाषा बोलते हैं- जगद्गुरु रामभद्राचार्य बहु भाषा विद है और 22 भाषाएं बोलते हैं वह संस्कृत हिंदी अवधी मैथिली सहित कई भाषाओं में आशु कवि और रचनाकार हैं उन्होंने 80 से अधिक पुस्तकों और ग्रंथों की रचना की है।

पद्म विभूषण से किया जा चुका है सम्मानित- सन 2015 में भारत सरकार ने इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

3 दिनों तक रहेंगे नगर में- श्री गणेश महायज्ञ आयोजन समिति के नरेश यादव ने बताया कि श्री गणेश महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए 3 दिनों तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य नगर में रहेंगे।

Categorized in: