मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत सचिवों के मांग को लेकर सकारात्मक पहल किए जाने पर पंचायत सचिव संघ ने आगामी तिथि तक अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दिया है कल 23 जनवरी 2021 सभी हड़ताली पंचायत कर्मी अपने-अपने पंचायतों मैं काम पर लौटेंगे ! उक्त आशय की जानकारी देते हुए मनेंद्रगढ़ ब्लॉक सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि शासकीयकरण करने की 1 सूत्रीय मांग को लेकर 26 दिसंबर 2020 से काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे जिससे पंचायतों का काम पूरी तरह से ठप पड़ गया था तथा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर नहीं हो पा रहा था! जिसको देखते हुए शासन ने पंचायत सचिवों के मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है ! शासन के द्वारा सकारात्मक पहल करने के आश्वासन पर पंचायत सचिवों ने आगामी तिथि तक अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दिया है सभी पंचायत सचिव कल 23 जनवरी 2021 अपने काम पर उपस्थित होंगे !

Categorized in: