रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी) एक और छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गुटका के बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तो वही कुछ लोगों के लिए अवैध कमाई का बड़ा जरिया बन गया है गुटखा के रेट में एकाएक दुगुना से 3 गुना वृद्धि हो गई वहीं चोरी छुपके धड़ल्ले से गुटका की बिक्री की जा रही है।
गौरतलब है कि कोरेना संक्रमण के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गुटका के बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके बाद नगर में एकाएक गुटका खुलेआम बिकना तो बंद हो गया परंतु चोरी चुपके गुटखा की बिक्री पहले के समान ही हो रही है स्थिति यह है कि जो गुटका 125 एवं ₹130 मैं पैकेट बिकता था वहीं अब ₹300 तक में बिक रहा है।
बड़ी मात्रा में छापा पड़े तो मिल सकता है गुटखा- अगर प्रशासन के द्वारा जांच की जाती है तो कई दुकानों में गुटखा का बड़ा स्टॉक मिल सकता है। जबसे गुटखा पर प्रतिबंध लगा है तब से गुटखा की उपलब्धता शहर में कम नहीं हुई है।
खाने वाले को मिल जा रहा है आसानी से- गुटखा के बिक्री में प्रतिबंध लगने के बावजूद भी गुटखा खाने वालों को आसानी से महंगे दामों में उपलब्ध हो जा रहा है।

Categorized in: