रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी) बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत धनगांव के दामोदरपुर काली पूजा मंदिर के जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शौचालय निर्माण किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है ग्राम धनगांव के सरपंच सहित 40 से अधिक ग्राम वासियों के द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
ग्राम धनगांव के सरपंच अल्बीस केरकेट्टा सहित 40 से अधिक ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें उल्लेखित किया है कि तातापानी में जहां साप्ताहिक बाजार लगता है उसके पीछे ग्राम दामोदरपुर में बंग समाज के द्वारा विगत 40 50 वर्षों से लगातार सार्वजनिक काली पूजा किया जाता है वही वर्ष में दो तीन बार वहां मंडप लगाकर पूजा अर्चना किया जाता है वही मंदिर निर्माण हेतु निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है गांव के ही संजय गुप्ता पिता बेचू साहू के द्वारा लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए चोरी छुपे जेसीबी से गड्ढा करा कर अवैध रूप से शौचालय का सेप्टिक टैंक इसी जमीन में बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल काली पूजा मंदिर के जमीन पर निर्माण रोके जाने की मांग की है।
साप्ताहिक बाजार का भी दो तरफ से घेर दिया गया है रास्ता- ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वर्षों से ग्राम तातापानी में साप्ताहिक बाजार लगता है इसे भी पूर्व में दो तरफ से घेर दिया गया है जिससे कि काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Categorized in: