प्रेमनगर- सूरजपुर जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर के उप स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण आयोजित किया गया था जिसमे परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे की टीकाकरण कराने के बाद उनके बच्चे की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है ज्ञात हो कि यह टीकाकरण जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में पेंटावेलेंट के साथ ओरल पोलियो रोटावायरस एवं आई.पी.व्ही टीका लगाया था जिससे परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चों को जब टीका लगाया गया है उस दिन से बच्चों का स्वास्थ्य बिलकुल गड़बड़ हो चुका है आपको बतादें की ग्राम पंचायत महेशपुर निवासी के निवासी बच्चे का पिता प्रसोतम राजवाड़े एवं मां सरिता राजवाड़े ने अपने बच्चे का इलाज कुछ ही दिनों पूर्व अम्बिकापुर पुर मिशन हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे लेकिन बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बना हुवा है बच्चे ही स्वास्थ्य में सुधार न होने से बिलासपुर हॉस्पिटल में रिफर कर दिया गया है और वहां इलाज अभी भी चल रहा है बच्चे को आई सी यू में रखा गया है इसी प्रकार से टीकाकरण के पाश्चाप पूरे जिले में बच्चों का हालत गंभीर बना हुवा है कुछ बच्चों का मृत्यु भी हो चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग लीपापोती करने में लगा हुवा है स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही है लेकिन सुधार कराने का नाम नही ले पा रहे है जिन बच्चों को टीका लगा है उन बच्चों का क्या हालत है उनके पास कोई स्वास्थ्य कर्मी जाकर पूछने को तैयार नही हैं। इस संबंध में बच्चे की माँ और पिता दोनों ने अपने बच्चे की हालत न सुधार न होने से रो रोकर दम निकल गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कानों में आज तक जु तक नही रेंगा है।
स्वास्थ्य विभाग के टीम ने पंच नामा बना कर लीपापोती करने के लिए तैयार हो चुकी है लेकिन बच्चों की हालत में कैसे सुधार हो किस कारण से यह परेशानी हो रहा है कैसे सुधार हो जो कि उन मासूम बच्चों की हालत कैसे सुधार हो ऐसा कोई पहल नही किया गया है।

Categorized in: