प्रेमनगर- सूरजपुर जिले के अंतर्गत वनोपज सहकारी समिति मर्यादित तारा के खरीदी केंद्र महेशपुर में सरस्वती स्वयं सहायता समूह ने ग्राम पंचायत महेशपुर के साप्ताहिक बाजारों में अपनी दुकान लगाकर हर्रा बहेरा का खरीदी करना शुरू कर दिया है इससे समूह के महिलाओं में एक नई ऊर्जा मिला है और समूह के महिलाओं ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यह प्रयास जोरों पर किया है समूह का गठन लगभग चार पांच वर्ष पूर्व किया गया था और अपनी समूह का संचालन बिल्कुल नियमानुसार किया जा रहा है यह समूह बिल्कुल सशक्त एवं शासन के हर दिशा निर्देश का पालन कर अपनी कार्य एवं मेहनत से बचत कर पाने में एक अहम भूमिका सदस्यों ने निभाया है समूह की हर माह बैठक कर सभी सदस्यों ने बचत पैसा जमा कर शासन को एक उदाहरण पेश किया है इससे स्पष्ट होता है कि शासन के मन्सा अनुरूप कार्य किया जा रहा है वनोपज कार्य करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत महेशपुर में सरस्वती स्वयं समूह को दिया गया है खरीदी करने में साप्ताहिक बाजार महेशपुर में सरस्वती स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष उर्मिला राजवाड़े सचिव पारस मति राजवाड़े एवं अन्य सभी सदस्यों के उपस्थिति में खरीदी किया जा रहा है।

Categorized in: