मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! शासकीयकरण की मांग को लेकर मनेंद्रगढ़ विकासखंड के सचिव गत 26 दिसंबर 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जो अनवरत जारी है ! पंचायत सचिवों के साथ-साथ अपनी 4 सूत्रीय मांग को लेकर रोजगार सहायक भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिस हड़ताल को जायज बताते हुए मनेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों ने शुक्रवार को पंचायत सचिवों के पंडाल में पहुंचकर उनकी मांग को जायज बताकर अपना समर्थन व्यक्त किया और उनकी मांग को प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाने की बात कही ! मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक् में चल रहे पंचायत सचिव संघ व रोजगार सहायकों के चल रहे हड़ताल में अपना समर्थन देने पहुंचे जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभी जनपद सदस्य गण जिसमे जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह , जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू ,जनपद सदस्य मकसूद आलम, रोशन सिंह, श्रीमती कृष्णा सिंह, जयमंगल सिंह ,श्रीमती आरती सिंह ,श्रीमती कविता दीवान, श्रीमती रम्मी बाई आदि ने अपना समर्थन दिया! इस दौरान मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने कहा कि अपनी जायज मांग को लेकर पंचायत सचिव व रोजगार सहायक के हड़ताल पर चले जाने से जनपद पंचायत समेत सभी ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है उनके द्वारा शासन प्रशासन एवं शासन की मुखिया तक उनकी आवाज पहुंचाई जाएगी और उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की बात रखी जाएगी जिससे जनपद पंचायत व ग्राम पंचायतों का कार्य सुचारू रूप से चल सके !

Categorized in: