मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ में अंबिकापुर रोड में नेशनल हाईवे के समीप सैकड़ों मुर्गा मुर्गियां मृत हालत में पड़ी पाई गई किसी अज्ञात के द्वारा फेंक दिया गया था जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मृत पड़ी मुर्गा मुर्गियों को डिस्पोज कराया वही इसकी जानकारी लोगों को लगने से लोग दहशत में आ गए और बर्ड फ्लू बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है ! मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ में शनिवार की सुबह अंबिकापुर रोड नेशनल हाइवे 43 स्थित तक़वा कोल्ड स्टोर्स के समीप शनिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में मुर्गे-मुर्गियों को मृत हालत में पड़ी पाई गई जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया ! मनेन्द्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर के निर्देश के बाद सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा किट पहनकर मृत पड़े मुर्गे-मुर्गियों को डिस्पोज किया है!
वही प्रशासन ने अन्य राज्य से जिले में आ रहे मुर्ग़े-मुर्गियों पर सीमा क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया है! सैकड़ों की तादात में मृत पाई गई मुर्गा मुर्गियों की मौत किस वजह से हुई है और किसके द्वारा फेंका गया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन जिस तरह से कोरोना की मार झेल चुके लोगों को बर्ड फ्लू बढ़ने का खतरा लगने लगा है जिससे वे दहशत में हैं !

Categorized in: