मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर से लगे ग्राम चैनपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के ऑनलाइन बिजनेस प्रशिक्षण देकर बेरोजगार युवक युवतियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को एसडीएम मनेंद्रगढ़ ने नायब तहसीलदार के साथ पहुंचकर छापामार कार्रवाई की और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा लेकिन प्रशिक्षण केंद्र संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर एसडीएम ने फटकार लगाते हुए जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता तब तक प्रशिक्षण केंद्र बंद करने का निर्देश दिया है ! मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगी ग्राम पंचायत चैनपुर में पिछले 6 माह से आइकोनियो टैरेन्ट्स मार्केट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के 4 माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण बेरोजगार युवक-युवतियों को दो सौ रुपए शुल्क लेकर दिया जा रहा था ! प्रशिक्षण के साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को बिजनेस सामग्री विक्रय करने के लिए उपलब्ध कराई जा रही थी लेकिन सब यह कार्य बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के हो रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर ने नायब तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही की तथा ऑनलाइन बिजनेस प्रशिक्षण से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की जिस पर प्रशिक्षण संचालक राजेश ठाकुर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु कलेक्टर को आवेदन देने की बात कहा जिस पर एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब रजिस्ट्रेशन हुआ ही नहीं है तो इसका संचालन अवैधानिक है उन्होंने ऑनलाइन बिजनेस प्रशिक्षण संचालक को दस्तावेजों के साथ अपने कार्यालय बुलाया और निर्देश दिया कि जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता तब तक ऑनलाइन बिजनेस प्रशिक्षण को बंद रखा जाए !

Categorized in: