रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी)- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा विगत 10 माह पूर्व मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत किचन डिवाइस रिप्लेसमेंट हेतु 60 लाख रुपए का सामग्री क्रय किया गया जो रामचंद्रपुर विकासखंड में अभी स्टोर रूम की शोभा बढ़ा रहा हैं अभी तक यह बट नहीं पाया है वहीं बलरामपुर विकासखंड में 5 माह पूर्व ही बट चुका है।

                       गौरतलब है कि जिले के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के 1360 स्कूलों  में किचन डिवाइस का सप्लाई महासमुंद की एक फर्म के द्वारा फरवरी माह में ही किया गया था। किचन डिवाइस के आए करीब 10 माह हो चुके हैं परंतु अब भी यह रामचंद्रपुर विकासखंड में स्टोर रूम की शोभा बढ़ा रहे हैं। अब तक किचन डिवाइस प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला तक नहीं बांटा जा सका है। वही बलरामपुर विकासखंड में जुलाई अगस्त माह में ही किचन डिवाइस का वितरण कर दिया गया है।

स्कूलों तक   पहुंचा कर देना था फर्म को- महासमुंद कि जिस फर्म को किचन डिवाइस सप्लाई करने का आर्डर दिया गया था उसे स्कूलों तक पहुंचा कर सप्लाई किया जाना था परंतु 10 माह बाद भी स्टोर की ही शोभा बढ़ा रहे हैं।

इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर जय गोविंद तिवारी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा किचन डिवाइस प्राप्त हुआ था जिसका वितरण जुलाई अगस्त माह में ही कर दिया गया है।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्रपुर रोहित जयसवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण अब तक किचन डिवाइस का वितरण नहीं हो पाया है।

Categorized in: