दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- प्रदेश सरकार के द्वारा धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्था किसानों पर किए जा रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ एवं किसानों के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन पर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के निर्देशानुसार भाजपा मंडल भटगांव के अंतर्गत स्थित बतरा(नावापारा) चौक में जिला पंचायत सदस्य व युवा नेता लोकेश पैकरा के अगुवाई में भाजपा मंडल भटगांव व किसानों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री व भटगांव प्रभारी अशोक सिंह अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में हीरा लाल राजवाड़े, पवन सिंह, वीरेंद्र गुप्ता थे। धरना प्रदर्शन व चक्का जाम के पश्चात तहसीलदार भटगांव माधुरी अंचला को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भटगांव थाना प्रभारी किशोर केवट व करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी एवं उनकी पूरी टीम काफी मुस्तैद रही।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अशोक सिंह व जिला सदस्य व युवा नेता सूरजपुर लोकेश पैकरा ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेता गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाए थे, जिन वादों के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार आई, कांग्रेस ने उनमें से एक भी वादों को पूरा नहीं किया। किसानों का एक एक दाना खरीदने का वादा किया था, भूपेश सरकार की कथनी और करनी का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है आज किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए हैं किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है ना ही किसी धान खरीदी केंद्र में बारदाना की व्यवस्था है धान केंद्रों में काफी अव्यवस्था से किसानों में काफी नाराजगी व्याप्त है। बेरोजगारों को 25 सौ भत्ता देने की सरकार ने बात कही थी, आज तक एक भी बेरोजगार को 01 रुपिया भी नहीं दिया गया हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, शिवनाथ पैकरा, राजेंद्र तिवारी, बृजेश मानिकपुरी, राजू जायसवाल, प्रदीप पैकरा, सन्तलाल, जगरे लाल यादव, ज्ञान प्रकाश दुबे, ओंकार सिंह, देव शरण, दिनेश सिंह, रामनरेश श्यामलाल, अमीर सिंह, भगवान साय, रामलाल, किशुन, खुले लाल, ठाकुर प्रसाद, विजय, शैलेंद्र, सूजन, राकेश, सांसद प्रतिनिधि अनूप जायसवाल, पारस पैकरा, धर्मपाल पैकरा, लक्ष्मी पैकरा, रंजीत ठाकुर, रोहित जायसवाल, विनय यादव, संजय पैकरा, प्रेम पैकरा, सुनील देवांगन व अन्य भाजपा व युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: