रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिंडो के रोजगार सहायिका  के द्वारा मनरेगा मजदूरी की राशि में हेरफेर एवम गबन किए जाने के आरोप लगाते हुए सैकड़ों मजदूर आज विधायक बृहस्पत सिंह के आवास पर पहुंचकर मजदूरी दिलवाने एवं रोजगार साहायीका पर कार्यवाही करवाने की मांग करने लगे जिसके बाद तत्काल विधायक के द्वारा जनपद सीईओ को वस्तुस्थिति की जानकारी दी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

                                          सैकड़ों मजदूरों के द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन जनपद सीईओ को भी सौंपा जिसमें उल्लेख किया  डबरी निर्माण में लगे मजदूरों का राशि का भुगतान नहीं किया गया जबकि राशि का आहरण कर लिया गया है वहीं नरवा गुरुवा में सीपीटी गड्ढा खुदाई का राशि आज तक मजदूरों को नहीं मिल पाया है जबकि इसकी इसकी भी राशि निकाली गई है। इसी प्रकार गलफूलवा बांध निर्माण में भी एवम बोल्डर चेक डैम का कार्य करा कर मजदूरों को मजदूरी की राशि नहीं दी गई यहां तक की प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की राशि में भी हेरफेर  की गई है। विधायक से शिकायत करने पहुंचे सैकड़ों मजदूरों की बात विधायक के द्वारा ध्यान से सुनी एवं कहा कि मजदूरों की राशि का गबन एवं हेरफेर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन भी मजदूरों को मजदूरी की राशि नहीं मिले हैं उन्हें तत्काल मजदूरी दिलाए जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में जनपद सीईओ विवेक चंद्रा ने कहा कि इसकी जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी। श्री चंद्रा ने कहा कि मजदूरी भुगतान कि जिस ग्राम पंचायत से भी शिकायत आएगी तत्काल संबंधितो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी।

फर्जी मजदूरों के खाते में राशि डाल कर निकाल लिया जा रहा है- मजदूरों ने आरोप लगाया कि रोजगार सहायीक के द्वारा जो मजदूर कार्य किए हैं उनके खाते में राशि न डाल फर्जी मजदूरों के खाते में राशि डालकर आहरित कराया जा रहा है। जिस कारण जो वास्तविक मजदूरी कार्य किए हैं उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है।

Categorized in: