बलंगी-विवेक पांडेय- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के अधिकांश नदी, नालों घाटों में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन खुलेआम जिला एवं स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे जारी है। नदियों को बुरी तरह छलनी किया जा रहा है। प्रशासन की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब तो खनिज माफिया लोग स्पष्ट कहने लगे हैं कि चाहे जो भी हो रेत एवं अन्य खनिज का अवैध कार्य करते रहेंगे। सूरजपुर व बलरामपुर जिला क्षेत्र से लगे बलंगी चपोता पुल के नीचे अवैध रेत का खनन जोरों पर है। जबकि जिस स्थान पर रेत माफियाओं द्वारा खनन किया जा रहा है वहां खनिज आबंटन भी खनिज विभाग द्वारा नहीं किया गया है। जिस स्थान पर किया गया है। उसके अलावा भी माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से नदियों में जेसीबी के माध्यम से खनन कराया जा रहा है।

कई स्थानों पर हो रहा खनन-
रेत माफियाओं के मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि विभाग द्वारा जिस स्थान पर खनन करने के लिए लिज दिय गया है। उसके अलावा कई स्थानों पर रेत का खान कराया जा रहा है। इससे सरकारी संपत्ती का दोहन किया जा रहा है और सरकार का करोड़ों रुपए का राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। अवैध खान का जानकारी विभाग को होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्यों कि रेत माफियाओं ने संबंधित अधिकारियों को जेब गरम करते रहते हैं।

पुलिस भी दे रही साथ-
अवैध रेत परिवहन कार्य को रोकने के लिए पुलिस का भी अधिकार है। पर पुलिस इसे और बढ़ावा देने में लगी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए अवैध वसूली में लगी हुई है। पुलिस द्वारा वाहनों को दूसरे स्टेट में पार करवाने का काम किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 150 से ज्यादा ट्रकों से अवैध रेत खनन कर परिवहन किया जा रहा है। इस कार्य में लोग दिन रात लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया जाता है पर विभाग का धौंस दिखाकर लोगों को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

यूपी जा रहा रेत-
बलरामपुर, व सूरजपुर जिले के विभिन्न नदियों से धडल्ले से अवैध रेत परिवहन माफियाओं द्वारा कराया जा रहा है। रेत काफी मात्रा में यूपी, बिहार परिवहन कराया जा रहा है। इसके लिए आरटिओ को कार्रवाई करने का नियम है। इसके बावजूद भी आरटिओ मौनधारण किए हुए है। बिना परमिट व पास के अदर स्टेट रेत का परिवहन कराया जा रहा है। रेत माफियाओं को आरटियो विभाग में भी जबरदस्त सांठ गांठ है। इस कारण परिवहन विभाग द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

देखिए वीडियो….

Categorized in: